NATIONAL

सरकार के ई-बाजार ने चालू वित्‍त-वर्ष में तीन लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड कारोबार किया

नई दिल्ली : सरकारी ई मार्केट प्लेस- जेम ने चालू वित्त वर्ष में अब तक तीन लाख करोड़ रुपये का सकल व्यापारिक मूल्य- जीएमवी दर्ज किया है। पिछले वित्‍त वर्ष में जेम ने दो लाख करोड़ रुपये का सकल व्‍यापारिक मूल्‍य दर्ज किया था।  सरकारी मार्केट प्लेस के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी प्रशांत कुमार सिंह ने कल नई दिल्‍ली में इसकी जानकारी दी। सिंह ने कहा कि जीएमवी का प्रतिदिन का लेनदेन भी उल्‍लेखनीय रूप से 504 करोड़ रुपये से बढ़कर 914 करोड़ रुपये हो गया है। सिंह ने कहा कि जेम का मुख्‍य उद्देश्‍य सार्वजनिक खरीद प्रक्रिया से मिलीभगत, भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी को खत्म करना है।