CHHATTISGARHCITYSTATEUncategorizedछत्तीसगढ

मैक कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी की धूम, डांस-संगीत और रैंप वॉक के बीच नए विद्यार्थियों का हुआ भव्य स्वागत

रायपुर। महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज (मैक) में 15, 16 और 17 अक्टूबर को तीन दिवसीय फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का उत्साह, उमंग और रचनात्मकता के साथ स्वागत किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने शानदार नृत्य और संगीत प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। इसके बाद आयोजित आकर्षक रैंप वॉक में नए विद्यार्थियों को अपने आत्मविश्वास, स्टाइल और व्यक्तित्व का प्रदर्शन करने का अवसर मिला। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मिस्टर एवं मिस फ्रेशर के खिताब से सम्मानित किया गया।