CHHATTISGARH

छठवीं बार प्रणीश बने बेमेतरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, विवेक उपाध्यक्ष


बेमेतरा।
जिला बार एसोसिएशन का चुनाव बुधवार को संपन्न हुआ जहां लगातार छठवीं बार प्रणीश चौबे अध्यक्ष चुने गए। वहीं उपाध्यक्ष पद पर विवेक पोल, सचिव डीकेद्र देवांगन और कीड़ा सचिव केशव नामदेव निर्वाचित हुए. 170 वकीलों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया, जिसमें से 107 वोट हासिल कर प्रणीश चौबे ने एकतरफा जीत दर्ज की. अधिवक्ता प्रणीश चौबे की जीत पर बार एसोसिएशन संघ के सदस्यों ने खुशियां मनाते हुए मिठाई बांटी.