NATIONAL

आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में आज पहले सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से

नई दिल्ली : आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में आज दोपहर डेढ बजे पहले सेमीफाइनल मैच में भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा। यह मैच बेनोनी के विलोमूर पार्क में खेला जाएगा। भारत इस टूर्नामेंट में अजेय रहा है। इस कारण भारत का अंक ग्रुप चरण में सबसे अधिक है। इस टूर्नामेंट में भारत ने लगातार पांच जीत दर्ज की है।