NATIONAL

आम आदमी पार्टी पंजाब और चंडीगढ़ में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी

नई दिल्ली : आदमी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में पंजाब और चंडीगढ़ में अकेले चुनाव लड़ेगी। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कल खन्‍ना में एक कार्यक्रम में कहा कि पंजाब और चंडीगढ़ में उनकी पार्टी आई.एन.डी.आई. से कोई गठबंधन नहीं करेगी।

केजरीवाल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी पंजाब की 13 और चंडीगढ़ की एक लोकसभा सीट के लिए 15 दिनों के भीतर अपने उम्‍मीदवारों की घोषणा करेगी। इस फैसले को कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्‍योंकि कुछ दिनों पहले ही ममता बनर्जी ने भी पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है।