तालाब में मिली युवक की लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

लोरमी थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सालहेघोरी गांव के तालाब में एक युवक की लाश तैरती हुई मिली। मृतक की पहचान देवचंद के रूप में हुई है, जो उसी गांव का रहने वाला था। घटना वाले दिन वह तालाब में मछली पकड़ने गया था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में उसकी लाश तालाब में मिली। चौंकाने वाली बात यह है कि देवचंद एक अच्छा तैराक था, ऐसे में उसकी मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए इसे साजिश करार दिया है और जांच की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।