CHHATTISGARHCRIME

बर्थडे पार्टी में मामूली विवाद पर चला चाकू युवक गंभीर

राजनांदगांव | शहर के पेन्ड्री स्थित एक ढाबा के सामने गुरुवार रात जन्मदिन की पार्टी पर दोस्तों के बीच कहां सुनी है और आवेश में आकर एक युवक में दूसरे युवक पर चाकू से कई बार की जिससे युवक पूरी तरह जख्मी हो गया। एक वार से आसपास में बैठे लोग डर गए। कुछ देर तक तो किसी को समझ में नहीं आया ही नहीं कि आखिर यह हुआ कैसे। ‌बहरहाल खून से लथपथ युवक को इलाज के लिए पेन्ड्री स्थित शासकीय अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में लाया गया। स्थिति नहीं संभली तो युवक को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया।

आपको बता दे कि कल रात लगभग 11:30 बजे पेन्ड्री स्थित एक ढाबा के सामने कुछ दोस्तों का आपस में अनबन हो गयी।‌ विवाह से एक युवक इतना आग बबूला हो गया की अपने ही मित्र को उसने चाकू से बुरी तरह लहूलुहानकर दिया। ‌इधर सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।‌