प्रदेश में महिलाए असुरक्षित, पद्मश्री फूलबासन अपहरण का प्रयास: कांग्रेस

रायपुर। पद्मश्री फूलबासन बाई के अपहरण का प्रयास की घटना सामने आने के बाद कांग्रेस ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं । संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जब पद्मश्री प्राप्त महिला ही सुरक्षित नहीं है तो आम महिलाओं की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाए कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। प्रदेश में रोज ही बलात्कार, गैंगरेप की घटनाएं हो रही है। बदतर होती कानून व्यवस्था की सरकार को चिंता नहीं है। गृह मंत्री तो प्रदेश को भगवान भरोसे छोड़ एक माह चुनाव प्रचार में व्यस्त रहे थे। उन्होंने आरोप लगाए कि भाजपा सरकार महिलाओं को सुरक्षित भयमुक्त वातावरण देने में नाकाम साबित हुई है। अपराधियों में कानून का डर खत्म हो गया है। संरक्षण मिलने से असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं।