विजय शर्मा का जन्मदिन जनसेवा, सादगी और समर्पण की पहचान
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का जन्मदिन 19 जुलाई राज्य की राजनीति और जनजीवन के लिए विशेष महत्व रखता है। कबीरधाम (कवर्धा) से पहली बार विधायक बनकर राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले विजय शर्मा अपनी सादगी, सहजता और जनता से आत्मीय जुड़ाव के लिए जाने जाते हैं। 19 जुलाई 1973 को एक साधारण एवं संस्कारी परिवार में जन्मे विजय शर्मा को बचपन से ही ईमानदारी, परिश्रम और सामाजिक उत्तरदायित्व के संस्कार मिले, जिसने उन्हें समाजसेवा की राह पर आगे बढ़ाया। उनके लिए राजनीति कभी सत्ता हासिल करने का माध्यम नहीं रही, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का जरिया बनी। जनता से सीधा संवाद उनकी सबसे बड़ी पहचान है। वे मंचों की औपचारिकता से अधिक आम लोगों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनना पसंद करते हैं। हाल ही में एक दौरे के दौरान अपने काफिले से गुजरते समय उन्होंने घर की छत पर खड़ी एक बुजुर्ग महिला को देखकर स्नेहपूर्वक आवाज लगाई—“आ ना दाई, चाय पीबो।” उनका यह सहज व्यवहार लोगों के दिलों में उनके प्रति अपनापन और विश्वास को और मजबूत करता है। यही वजह है कि लोग उन्हें प्यार से “बंटी भैया” कहकर पुकारते हैं। उनका व्यक्तित्व यह संदेश देता है कि नेतृत्व का वास्तविक अर्थ जनता से दूरी बनाना नहीं, बल्कि उनके बीच रहकर उनकी भावनाओं और समस्याओं को समझना है।
