CHHATTISGARHCRIME

नक्सलियों को विस्फोटक सामग्री सप्लाई करने वाले आरोपी गिरफ्तार

रायपुर | छत्तीसगढ़ सुकमा जिले में बस्तर आईजी सुंदर राज पी के नेतृत्व में चलाए जा रहा है नक्सल विरोधी अभियान के तहत लगातार सफलता मिल रही है आज सुकमा से पटनमपारा की ओर सुरक्षा बल के जवान सर्च अभियान पर निकले हुए थे तभी दो व्यक्ति सुरक्षा बल के जवानों को देखकर भागने लगे जिन्हें घेराबंदी करके पकड़ा गया पकड़े गए चेकिंग करने पर उनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है पूछताछ करने पर इन्होंने बताया कि नक्सलियों को कई सालों से यह विस्फोटक सामग्री दे रहे हैं गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई