ट्रंप ने ईरान की अर्थव्यवस्था को निशाना बनाने के लिए एक बड़ा नया अभियान शुरू किया, पढ़े क्या?
अमेरिका। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की अर्थव्यवस्था को निशाना बनाने के लिए एक बड़ा नया अभियान शुरू किया हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी देश इस इस्लामिक देश की मदद करेगा या उसके साथ व्यापार करेगा, उसे “बहुत भारी” सज़ा भुगतनी होगी। ट्रंप ने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रूथ सोशल पर लिखा, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान को डील करने का जितना मौका मैंने दिया है, उतना किसी और ने नहीं दिया। दुख की बात है कि वे इस मौके का फ़ायदा नहीं उठा पाए। इसलिए, आज मैं किसी भी देश के ख़िलाफ़ अब तक की सबसे ज़बरदस्त आर्थिक कार्रवाई का ऐलान कर रहा हूँ। यह अभूतपूर्व स्तर पर आर्थिक युद्ध और अलग-थलग करने की कार्रवाई होगी।
ट्रंप ने आगे लिखा, उनकी नौसेना खत्म हो चुकी है, वायुसेना बर्बाद हो गई है, मिलिट्री फ़ैक्ट्रियां मलबे में बदल चुकी हैं, उनकी करेंसी बेकार हो गई है और उनका देश बर्बादी की कगार पर है। आज मैं यह भी ऐलान कर रहा हूं कि जो भी देश अपने फ़ाइनेंशियल संस्थानों, बिज़नेस, एयरपोर्ट या सरकारी संस्थाओं को ईरान को किसी भी तरह की मदद देने की इजाज़त देगा, उसे खुद बहुत बुरे आर्थिक नतीजों का सामना करना पड़ेगा।
