साइबर ठगी के तीन आरोपी केरल से गिरफ्तार
दंतेवाड़ा। गीदम में 61 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी के अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी अलग-अलग लोगों के नाम से बैंक खाते संचालित कर ठगी की रकम जमा करते थे। बाद में उसे क्रिप्टो करेंसी के जरिए आगे ट्रांसफर किया जाता था। विशेष टीम ने केरल पहुंचकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में कई बैंक खातों और डिजिटल लेनदेन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। एक आरोपी गिरफ्तारी के बाद फरार होने में कामयाब हो गया था। लेकिन अगले ही दिन पकड़ लिया गया। पुलिस अब डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
