CRIMENATIONAL

शहडोल रेलवे स्टेशन से सोते यात्री का फोन लेकर फरार हुआ चोर

Shahdol Railway Station पर मोबाइल चोरी का मामला सामने आया है, जहां एक यात्री की लापरवाही का फायदा उठाकर एक शातिर चोर उसका फोन लेकर फरार हो गया। यात्री ने स्टेशन परिसर में चार्जिंग प्वाइंट पर अपना मोबाइल लगाया था और पास की सीट पर सो गया। इसी दौरान चोर ने मौका देखकर मोबाइल को प्लग से निकाला और वहां से भाग निकला। चोरी की पूरी वारदात स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।