CHHATTISGARHPOLITICALUncategorizedछत्तीसगढट्रेंडिंग

सत्य तो ये ही केदार कश्यप को सड्डू में भूमि आबंटन हुआ ही नहीं

संपादक अनिल पुसदकर की कलम से 

 

छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री Kedar Kashyap को कचना की जमीन के बदले सड्डू चौक में कमर्शियल जमीन देकर करोड़ो के घोटाले की खबर के फैक्ट चेक में हैरान कर देने वाले तथ्य सामने आए है।सत्य तो ये ही केदार कश्यप को सड्डू में भूमि आबंटन हुआ ही नहीं है।उनकी पत्नी की कंपनी को कचना की जमीन के बदले कचना में ही जमीन आबंटित हुई है,वो भी नियमानुसार,तयशुदा परिवर्तन अनुपात के हिसाब से।

।इस खबर तथ्य कुछ है ही नहीं सिर्फ एक बिल्डर के कथ्य के आधार पर कूट रचित भ्रामक खबर सुनियोजित ढंग से फैलाई गई।हैरानी के साथ साथ दुर्भाग्य की बात तो ये है उस इलाके में बहुत बड़ा जमीन घोटाला करने वाले एक बिल्डर ने इस खबर को सोशल मीडिया के साथ सत जिम्मेदार नेताओं तक पहुंचाई और इस खबर के जरिए मंत्री केदार कश्यप सहित सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश की गई।

हाल में ही सोशल मीडिया में यूट्यूबर और इंफ्लूएंसर के बढ़ते प्रभाव को भी इस मामले में कैश किया हुआ और बिना फैक्ट फाइंडिंग के कुछ इस साजिश का शिकार भी हो गए है।इस समय खबरों की विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिए जरूरी है टीआरपी की भेंड़चाल में शामिल न होकर तथ्य परक जानकारी ही साझा करे।

बहरहाल एक झूठी खबर के जरिए मंत्री और सरकार को घेरने का प्लान तो टांय टांय फुस्स हो गया है,लेकिन उम्मीद है अब सोशल मीडिया के जागरूक लोग अपना कंधा किसी को इस्तेमाल नहीं करने देंगे