मानसून फिर से सक्रिय हुआ

नई दिल्ली। एक बार फिर देश में मानसून एक्टिव हो गया है। 2 सप्ताह बाद Monsoon फिर एक्टिव हो गया है। पिछले 14 दिन से मानसून सोलापुर में अटका हुआ था। दोबारा एक्टिव होते ही मानसून ने मुंबई में जोरदार बारिश कराई है। इससे लंबे समय से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली। वहीं अगले 5 दिन में इसके छत्तीसगढ़- मध्यप्रदेश, ओडिशा और झारखंड में पहुँचने की उम्मीद है। गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में ही मानसून दक्षिण कोंकण तक पहुंच गया था। हालांकि इसके बाद 8 जून से सोलापुर के पास रुका था। भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी ने कहा कि 23 जून के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून के महाराष्ट्र और इससे आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। 23 जून के आसपास मानसून महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। 21 से 26 जून के बीच मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बारिश हो सकती है। सैटेलाइट तस्वीरों में भी अब बादलों का दायरा बढ़ता दिखाई दे रहा है। यूपी-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर अटका मानसून 23 जून को आगे बढ़ सकता है। मानसून इस बार मध्य प्रदेश में 15 दिन और राज्य में 10 दिन देर से पहुंचेगा। पहले आईएमडी ने छत्तीसगढ़ में मानसून के पहुंचने का अनुमान 12 जून लगाया था। IMD के मुताबिक, 23 जून तक छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के पहुंचने की संभावना है। मध्य प्रदेश में 27 जून के बाद मानसून की दस्तक होगी।