CRIMESTATE

बच्चों के टॉफी चोरी करने का मामला थाने पहुंचा, दी सख्त समझाइस

शहडोल। बुढ़ार थाने के अतिराज वाटिका परिसर स्थित रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट में 14 से 16 साल के तीन बच्चों द्वारा टॉफी चोरी करने का मामला सामने आया। बच्चे पहले भी स्टोर में सामान खरीदने के बहाने आते और ओपन फ्रीजर में रखी महंगी टॉफियां अपने अंडरवियर में छिपाकर ले जाते थे। पहली बार पकड़े जाने पर उन्हें केवल समझाइश दी गई थी, लेकिन चेतावनी के बावजूद बच्चे फिर से चोरी करने लौट आए। इस बार स्टोर मैनेजर की नजर पड़ते ही तीनों रंगे हाथ पकड़े गए, और सीसीटीवी फुटेज में यह साफ दिखा कि उन्होंने पहले भी कई बार यही तरीका अपनाया था। स्थिति गंभीर होने पर मैनेजर ने पुलिस को सूचित किया, और कुछ ही देर में धनपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चों को बुढ़ार थाने ले जाकर सख्त समझाइश दी गई और उनके अभिभावकों को बुलाकर उन्हें सुपुर्द किया गया। पुलिस ने चेतावनी दी कि बच्चों की आदतों पर ध्यान दें, क्योंकि छोटी-सी लालच भी भविष्य में बड़ी गलती में बदल सकती है। यह घटना समाज के लिए संदेश छोड़ती है कि बच्चों को प्यार और देखभाल देना जरूरी है, ताकि टॉफी जैसी छोटी मिठास अपराध का कड़वा स्वाद न बन जाए।