पिता को मारकर लाश के टुकड़े कर बाल्टियों में भरा, बेटे बेटी को फांसी पत्नी को उम्रकैद की सजा
हैदराबाद। रिटायर्ड पिता के पेंशन और घर पर कब्ज़ा करने के लिए बेटा- बेटी और पत्नी ने मिलकर हत्या कर दी। इसके बाद लाश के टुकड़े-टुकड़े कर बाल्टियों में भरने वाले बेटा-बेटी को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। इस काम में साथ देने वाली पत्नी को भी उम्रकैद की सजा सुनाई है।
रिटायर रेलवे कर्मचारी हत्याकांड में हैदराबाद कोर्ट ने सोमवार को दिए फैसले में बेटा और बेटी को फांसी और मृतक की पत्नी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह मामला 70 वर्षीय रेलवे के रिटायर कर्मचारी की हत्या का है। कर्मचारी का बेटा 47 और बेटी 36 ने सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी पिता के पेंशन और घर पर कब्जा करने इस काम में उसकी मां ने भी साथ दिया। तीनों ने मिलकर खाने में जहर मिलाकर शख्स को खिला दिया। मौत होने के बाद शव के टुकड़े-टुकड़े करके उसे घर में बाल्टियों में भर दिया। आरोपी शव को ठिकाने नहीं लगा पा रहे थे।
घर से तेज दुर्गंध आने के बाद 18 अगस्त, 2019 को कुछ लोगों ने शक होने पर घर में प्रवेश किया तो उन्हें वहां मानव अवशेष मिले। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जांच के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को 21 अगस्त, 2019 को गिरफ्तार किया। ।
6 साल पुराने मामले में अब मल्काजगिरि स्थित न्यायालय के प्रधान जिला न्यायाधीश ने फैसला सुनाया है।
