जेल से दीवार फांदकर फरार कैदी नारायणपुर से गिरफ्तार

जगदलपुर। केंद्रीय जेल जगदलपुर से 3 माह पहले एक कैदी दीवार कूदकर फरार हो गया था। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी की पता तलाश के साथ ही मुखबिर भी लगाकर रखे हुए था। जहाँ पुलिस को सूचना मिली कि कैदी नारायणपुर में छुपा हुआ है। पुलिस की टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
कोतवाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि केंद्रीय जेल जगदलपुर से मार्च 2026 को जेल में बंद बंदी ने रात को मौके का फायदा उठाते हुए दीवार कूदकर फरार हो गया था। जेल अधीक्षक के द्वारा मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी बंदी के पता तलाश में जुट गए थे।
आरोपी के फोटो को जगह जगह भेजा भी गया था। जिससे कि कैदी के बारे में जानकारी मिल सके। इसी दौरान निरीक्षक लीलाधर राठौर को मुखबिर से सूचना मिली कि कैदी नारायणपुर में छुपा हुआ है। इसके बाद एक टीम नारायणपुर भेजा गया। पुलिस ने मुखबिर के बताए गए जगह पर घेराबंदी किया। जहाँ पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के सफलता हासिल की। पुलिस ने आरोपी को थाना लाकर कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।