सीएम हाउस बैठक पर सियासत तेज, अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर किया पलटवार
मुख्यमंत्री निवास में हुई मंत्रियों की हाई लेवल बैठक को लेकर छत्तीसगढ़ में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए भाजपा विधायक Ajay Chandrakar ने कहा कि विस्फोटक स्थिति सरकार में नहीं बल्कि कांग्रेस में बनी हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बताना चाहिए कि पार्टी के नेता लगातार क्यों छोड़कर जा रहे हैं और अब वह पूरी तरह अप्रासंगिक हो चुकी है। अजय चंद्राकर ने मंत्रियों की बैठक को नियमित प्रक्रिया बताते हुए कहा कि भाजपा संगठन और मुख्यमंत्री की ओर से समय-समय पर ऐसी बैठकें होती रहती हैं। उन्होंने Rahul Gandhi के छत्तीसगढ़ दौरे, कांग्रेस की रणनीति और अन्य मुद्दों को लेकर भी निशाना साधा। वहीं शराब ओवररेटिंग और NEET मामले को लेकर उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष को जिम्मेदार भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार जनता के हित में काम कर रही है और कांग्रेस लगातार राजनीतिक रूप से कमजोर हो रही है।
