तेज रफ्तार और मॉडिफाइड साइलेंसर पर पुलिस की कार्रवाई

मैनपाट में तेज रफ्तार और मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर हुड़दंग मचाने वाले बाइकर गैंग के खिलाफ कमलेश्वरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अभियान चलाकर 60 बाइकों को जब्त किया और उनके चालकों को पूछताछ के लिए थाने लाया। पुलिस के अनुसार, पिछले कुछ समय से बाइकर गैंग की गतिविधियों और पर्यटकों व स्थानीय लोगों की शिकायतों में वृद्धि हुई थी। इसके बाद पर्यटन स्थलों और प्रमुख मार्गों पर निगरानी बढ़ाई गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध दस्तावेज, यातायात नियमों का उल्लंघन करने तथा खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।