NATIONALPOLITICAL

PM Modi Russia Visit: पीएम मोदी लेंगे रूस में BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा, राष्ट्रपति पुतिन का था निमंत्रण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22-23 अक्टूबर 2024 को रूस के कज़ान में आयोजित 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। यह यात्रा उन्हें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विशेष निमंत्रण पर हो रही है। शिखर सम्मेलन में भारत, रूस, ब्राजील, चीन और दक्षिण अफ्रीका के नेता शामिल होंगे और वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा करेंगे।

इस साल के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की थीम है “न्यायपूर्ण वैश्विक विकास और सुरक्षा के लिए बहुपक्षीयता को मजबूत करना।” इस दौरान सदस्य देश वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श कर बहुपक्षीय सहयोग को और मजबूत करेंगे। इसके अलावा, पहले से चल रही परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी और भविष्य में नए सहयोग क्षेत्रों की पहचान की जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा के दौरान अन्य देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकों की संभावना भी है, जहां वे आपसी संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा करेंगे। यह शिखर सम्मेलन भारत-रूस संबंधों को और गहरा करने के साथ-साथ वैश्विक मंच पर भारत की कूटनीति को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।