सरायपाली में चलती कार और रायगढ़ में खड़ी बाइक में लगी आग
सरायपाली और रायगढ़ में दो अलग- अलग घटनाओं में दो गाड़ियों में लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। सरायपाली में गुरुवार को पदमपुर रोड स्थित गुरु नानक चौक के पास चलती कार में अचानक आग लग गई। चालक खेम लाल साहू ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। प्रारंभिक तौर पर आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी मानी जा रही है। पुलिस और नगर पालिका की दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। वहीं रायगढ़ में कार्मेल स्कूल के पास खड़ी बाइक में आग लग गई, जिसे देखते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। आग पेट्रोल लीक या इंजन में तकनीकी खराबी के कारण लगी मानी जा रही है। बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई, लेकिन आसपास मौजूद लोगों की सतर्कता के कारण कोई जनहानि नहीं हुई।
