ACB की बड़ी कार्रवाई, सहायक ग्रेड-2 रिश्वत लेते गिरफ्तार

दुर्ग में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विद्युत यांत्रिकी विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 शिव कुमार ठाकुर को ₹10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी ने अपनी बेटी की शादी के लिए भविष्य निधि (PF) से ₹5 लाख निकालने का आवेदन दिया था। आरोप है कि राशि जारी करने की प्रक्रिया पूरी करने के बदले आरोपी कर्मचारी ने ₹10 हजार की रिश्वत की मांग की। इसकी शिकायत मिलने के बाद ACB ने जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। फिलहाल ACB की टीम आरोपी से पूछताछ कर आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।