राष्ट्रीय कैडेट जूडो चैंपियनशिप में कोण्डागांव की हेमबती ने जीता कांस्य
कोण्डागांव। चंडीगढ़ के सेक्टर – 23 में 10 से 13 जून तक राष्ट्रीय कैडेट जूडो प्रतियोगिता खेली जा रही है। जिसमें कोंडागाँव की स्टार खिलाड़ी हेमबती नाग ने कांस्य पदक जीतकर राज्य के पदकों का खाता खोला।
इसके अलावा स्पर्धा के बॉयज़ में ईसान भोई 50 किलो, ईशान साहू 55 किलो, अभय यादव 60 किलो, क्रिस मोरिया 66 किलो, ओम साहू 73 किलो, पी अभिषेक 81 किलो, दिव्यांशु निर्मलकर 90 किलो, मानक दत्ता 90 किलो के उपर वजन में भाग लें रहे है। वहीं बालिका वर्ग में हेमवती नाग 40 किलो, योगिता मांडवी 44 किलो, दामिनी निषाद 48 किलो, निशा जयसवाल 52 किलो, लेखा नेताम 57 किलो, भूमिका शर्मा 63 किलो, धानी सिन्हा 70 किलो तथा कोमल सिंह 70 किलो से ऊपर के वजन वर्ग में भाग ले रही है। छत्तीसगढ़ टीम के प्रशिक्षक और प्रबंधक राजकुमार जायसवाल नियुक्त किए गए हैं। इस राष्ट्रीय कैडेट प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त खिलाडिय़ों का चयन एशियाई कैडेट जूडो चैंपियनशिप जकार्ता के लिए भी किया जाएगा।
