NATIONAL

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने जम्मू से वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को रवाना किया

जम्मू कश्मीर : जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज तड़के जम्‍मू में भगवती नगर के आधार शिविर से श्री अमरनाथ जी यात्रियों का पहला जत्था रवाना किया। कड़ी सुरक्षा और सुरक्षा बलों के काफिले के बीच, यात्रियों का पहला जत्था पूरे उत्‍साह के साथ कश्‍मीर घाटी से अमरनाथ जी की पवित्र गुफा के दर्शन के लिए रवाना हुआ।