CHHATTISGARH

पेट्रोल-डीजल संकट से नाराज ग्राम भगदेवा के ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

कोंड़ागांव। जिले में जारी पेट्रोल-डीजल संकट के बीच ग्राम भगदेवा के ग्रामीणों ने आज शनिवार सुबह अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कोण्डागांव-अमरावती मार्ग पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 10:20 बजे से ग्रामीण सड़क पर बैठकर ईंधन उपलब्ध कराने की मांग को लेकर पेट्रोल-डीजल के लिए जरीकेन के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल नहीं मिलने से ग्रामीणों, किसानों तथा वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और मार्ग पर धरना देकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया। धरना प्रदर्शन के कारण मार्ग पर यातायात प्रभावित हुई है। मौके पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा कर चक्काजाम को समाप्त करवा दिया है।