घायल युवक की अस्पताल में हुई मौत
धमतरी जिला के बगदही गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान भखारा थाना क्षेत्र के बगदही निवासी भोला राम यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवक गांव में सिर पर गंभीर चोट के साथ घायल हालत में मिला था, जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए धमतरी के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक को चोट कैसे लगी और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
