अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़: बड़ी मात्रा में माल जब्त

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र में अवैध रूप से प्रतिबंधित गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री का पुलिस ने फूड एंड सेफ्टी विभाग की टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में भारी मात्रा में जर्दायुक्त गुटखा और उससे संबंधित सामग्री बरामद की गई, साथ ही पैकिंग मैटेरियल, तैयार माल और मशीनरी भी जब्त कर ली गई है। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री में काम कर रहे 13 मजदूर भी मौके पर पाए गए, जो मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है और अवैध कारोबार से जुड़े लोगों की तलाश की जा रही है।