ग्वालियर की नंदिता का भारतीय टीम में चयन
Gwalior की बेटी नंदिता शर्मा ने प्रदेश का नाम रोशन करते हुए भारतीय महिला सॉफ्ट हॉकी टीम में जगह बनाई है। उनका चयन नेपाल में आयोजित होने वाली पहली साउथ एशियन सॉफ्ट हॉकी चैंपियनशिप 2026 के लिए किया गया है, जो 20 से 22 मई तक काठमांडू में आयोजित होगी। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत के साथ पाकिस्तान, भूटान और मेजबान नेपाल की टीमें हिस्सा लेंगी। नंदिता शर्मा ग्वालियर के दर्पण हॉकी फीडर सेंटर की खिलाड़ी हैं और उन्होंने एनआईएस हॉकी प्रशिक्षक अविनाश भटनागर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। यह मध्य प्रदेश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है क्योंकि पहली बार प्रदेश की किसी खिलाड़ी को भारतीय सॉफ्ट हॉकी टीम में स्थान मिला है। उनके चयन से पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है और सभी को उनसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।
