हाथी के हमले से दोंद गांव में मातम, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से एक दंतैल हाथी के आतंक से जनजीवन प्रभावित है। यह हाथी मुरुमडीह इलाके में लगातार खेतों में घूमकर फसलों को नुकसान पहुँचा रहा था। रविवार को वह ग्राम दोंद पहुँचा, जहाँ उसने ग्रामीण जहरु राम नेताम पर हमला कर दिया और उन्हें पटककर मार डाला। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। रात के समय वन विभाग की टीम, हाथी मित्र दल और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद हाथी को आबादी वाले इलाके से दूर खदेड़कर पहाड़ी की ओर भेजा।