NATIONAL

राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में पांच रफाल विमान अपने करतब दिखाएंगे

नई दिल्ली :- आजादी का अमृत महोत्सव पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड मे वायुसेना के लडाकू विमान भाग लेंगे। वायुसेना के जनसम्‍पर्क अधिकारी विंग कमांडर इंद्रनील नंदी ने बताया कि इसमें राजपथ पर पांच रफाल, 17 जगुआर और नौसेना के टोही विमान मिग 29-के शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस बार राजपथ पर वायुसेना, थलसेना और नौसेना के विमानों सहित 75 विमानों के साथ अब तक का सबसे भव्य फ्लाईपास्ट होगा।