CHHATTISGARHUncategorizedछत्तीसगढ

रेंजर विभूति वर्मा को राज्यपाल के हाथो मिला छत्तीसगढ़ का प्रतिष्ठित ‘सर्वश्रेष्ठ रेंजर अवॉर्ड-2026’

रायपुर। महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज (मैक), रायपुर की रोवर क्रू रेंजर टीम के लिए यह अत्यंत गौरव एवं प्रसन्नता का अवसर है। महाविद्यालय की सक्रिय सदस्य रेंजर विभूति वर्मा को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, समर्पण, अनुशासन एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘सर्वश्रेष्ठ रेंजर अवॉर्ड – 2026’ से सम्मानित किया गया।
29 अक्टूबर को लोक भवन में आयोजित “राज्य पुरस्कार प्रमाण पत्र वितरण एवं अलंकरण” सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका के द्वारा विभूति वर्मा को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया। इस सम्मान के साथ उन्हें नकद पुरस्कार राशि भी प्रदान दी गई। यह उपलब्धि उनके निरंतर प्रयासों, कर्तव्यनिष्ठा और रोवर – रेंजर गतिविधियों के प्रति समर्पण को दर्शाती है। इस विशेष अवसर पर महाविद्यालय के रोवर लीडर डॉ. डिग्री लाल पटेल भी उनके साथ उपस्थित रहे।