5 क्विंटल गांजे के साथ पांच गिरफ्तार, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल

धमतरी। धमतरी पुलिस ने 480 किलो गांजे के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत 2 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। इसको को रायपुर और उत्तर प्रदेश में खपाने की प्लानिंग थी। यह मामला अर्जुनी थाने की है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बस्तर की तरफ से एक कार और पिकअप में भारी मात्रा में गांजा रायपुर की ओर ले जाया जा रहा है। इसके बाद श्याम तराई में नाकाबंदी की गई। संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली गई। जहाँ तलाशी के दौरान भारी मात्रा में सफेद बोरियों में भरा गांजा मिला।

पुलिस जांच के दौरान 480 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। जिसकी कीमत 2 करोड़ 60 हजार रुपए आंकी गई है। इस मामले में रायपुर के रहने वाले नौशाद खान, करण साहू, मोहम्मद सादिक और हिमांशु साहू को गिरफ्तार किया गया है। साथ एक अपचारी बालक को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जगदलपुर में सब्जी खाली करने के बाद पिकअप में गांजा लोड किया। उनका प्लान इस गांजे को रायपुर और उत्तर प्रदेश खपाने का था। इस गिरोह के अन्य नेटवर्क की तलाश जारी है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। एक नाबालिग को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।