फीफा तीनों मेजबान टीमों की अजेय शुरुआत

यूएसए ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में तीनों मेजबान टीमों की अजेय शुरुआत हुई है। ओपनिंग मैच में मैक्सिको ने दक्षिण अफ्रिका को हराकर मुकाबला जीत लिया था। दूसरे दिन कनाडा और बोस्निया-हर्जेगोविना के बीच खेला गया मुकाबला 1-1 से ड्रा हो गया। वहीं मेजबान अमेरिका ने विश्व कप में इतिहास रचते हुए पैराग्वे को 4-1 से हरा दिया। साल 1930 के बाद आज यह दोनों टीमें फीफा वर्ल्ड कप में आमने सामने हुई।
फुटबॉल वर्ल्ड कप में 96 साल पुरानी हिस्ट्री आज रिपीट हुई। जब अमेरिका और पराग्वे दोनों के बीच मुकाबला खेला गया। मेजबान अमरीका ने पराग्वे के खिलाफ 4-1 से मैच जीतकर पाने इरादे साफ कर दिए हैं। यह पहली बार है जब अमेरिका ने वर्ल्ड कप के किसी मुकाबले में चार गोल किए हैं।
इस मैच में पराग्वे की खराब शुरआत हुई। 7वें मिनट में बोबाडिल्ला ने आत्मघाती गोल किया। इससे यूएसए को पहली लीड मिली। 31वें मिनट पर बालोगुन ने दूसरा गोल मारकर अमेरिका का स्कोर 2-0 कर दिया। हाफ टाइम से ठीक पहले फ्लोरियन बालोगन ने एक और गोल कर दिया। वर्ल्ड कप मैच के पहले हाफ में अमेरिका की यह सबसे बड़ी लीड रही। 1930 के बाद वर्ल्ड कप के एक मैच में दो गोल करने वाले बालोगुन पहले अमेरिकी खिलाड़ी बने।

दूसरे हाफ की शुरूआत होने के बाद पराग्वे के लिए मौरिसियो ने एक गोल कर वापसी की कोशिश की। लेकिन अमेरिकी टीम ने मैच पर कब्जा जमाए रखा रखा। इंजरी टाइम के अंतिम मिनटों में जियो रेयना ने चौथा गोल मारकर स्कोर 4-1 कर दिया। अमेरिकी टीम ग्रुप-डी में टॉप पर पहुंच गई है, जबकि पराग्वे की टीम चौथे स्थान पर खिसक गई है।

को-होस्ट कनाडा को वर्ल्ड कप में ड्रा के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। कनाडा ने अपना पहला मैच बोस्निया और हर्जेगोविना के साथ खेला। टोरंटो स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में शुरुआती मिनटों से ही बोस्निया-हर्जेगोविना ने कनाडा के डिफेंस पर दबाव बनाया। पहले हाफ में एक कॉर्नर किक पर सीड कोलासिनाक ने गेंद को आगे बढ़ाया, जिस पर जोवो लुकिक ने शानदार हेडर मारकर बोस्निया टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। मैच में 62 प्रतिशत गेंद पर कब्जा बनाए रखा। इसके बाद दूसरे हाफ में कनाडा के कोच जेसी मार्श ने साइल लारिन को मैदान पर भेजा। प्रोमिस डेविड के शानदार पास पर लारिन ने बॉक्स के अंदर गेंद को नियंत्रित किया और उसे गोल में तब्दील कर स्कोर 1-1 कर दिया। दोनों टीमों ने कई बार गोल मरने की कोशिश की, लेकिन मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा।
FIFA ने टूर्नामेंट के प्रारूप में किया बदलाव:
फीफा ने टीमों की संख्या को देखते हुए इस बार टूर्नामेंट का प्रारूप पूरी तरह बदल दिया है। 48 टीमों को 12 ग्रुप (A से L) में बांटा गया है और हर ग्रुप में चार-चार टीमें होंगी। प्रत्येक टीम ग्रुप स्टेज में तीन मुकाबले खेलेगी।
इसके बाद नॉकआउट चरण में नया “राउंड ऑफ 32” शामिल किया गया है। इसमें 12 ग्रुप विजेता, 12 रनर-अप और तीसरे स्थान पर रहने वाली 8 सर्वश्रेष्ठ टीमें जगह बनाएंगी। इसके बाद राउंड ऑफ 16, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पूरे टूर्नामेंट में कुल 104 मैच होंगे।

भारत में FIFA वर्ल्ड कप 2026 का प्रसारण जी एंटरटेनमेंट के नए लॉन्च किए गए यूनाइट8 स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग जी 5 ऐप और इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।