CHHATTISGARH

नवरात्रि-दशहरा से पहले ही डेवलपमेंट के नाम पर  26 ट्रेनें कैंसिल, जाने इन रूट पर नही चली ट्रेन

 रायपुर | प्रदेश में त्योहारो सीजन आते ही ट्रेनों का यात्रा करने वाली की भी मुसीबत बड़ा जाती है इसी कड़ी में नवरात्रि और दशहरे से डेवलपमेंट के नाम पर 26 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। इनमें ज्यादातर ट्रेनें बिलासपुर-कटनी रूट की हैं, जो कि 30 सितंबर से 12 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी त्योहारी सीजन में ट्रेनों के निरस्त होने से MP-UP आने-जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। रेल प्रशासन का कहना है, इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए बिलासपुर से कटनी के बीच तीसरी लाइन का कार्य किया जा रहा है। इसके अंतर्गत बिलासपुर-कटनी सेक्शन के बीरसिंहपुर रेलवे स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ने के लिए यार्ड रिमोडलिंग का काम किया जाएगा।

रेलवे के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में रेल परिचालन को और भी सुचारू और नई गाड़ियों के मार्ग प्रशस्त करने के लिए नई लाइनों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इससे आधारभूत संरचना में विकास के साथ नई यात्री सुविधाओं में वृद्धि के साथ यात्री ट्रेनों की समय बद्धता में भी बढ़ोतरी होगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां-

  • 2 से 10 अक्टूबर तक बरौनी से चलने वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बरौनी-कटनी-जबलपुर- नैनपुर- बालघाट-गोंदिया होकर चलेगी।
  • 2 से 10 अक्टूबर तक गोंदिया से चलने वाली 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंदिया-बालघाट- नैनपुर-जबलपुर-कटनी-बरौनी होकर चलेगी।