राज्य में हीरा खनन परियोजना को मंजूरी, बड़े स्तर पर ड्रिलिंग शुरू

छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को नई पहचान देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है, जिसके तहत एनएमडीसी-सीएमडीसी लिमिटेड (एनसीएल) के निदेशक मंडल की नई दिल्ली में हुई बैठक में महासमुंद जिले के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में परियोजना के अगले चरण को मंजूरी दी गई है। इस दौरान लार्ज डायमीटर ड्रिलिंग शुरू करने का निर्णय लिया गया, जिससे इस क्षेत्र में हीरे के वास्तविक भंडार का वैज्ञानिक आकलन किया जा सकेगा और भविष्य में व्यावसायिक हीरा खनन का मार्ग प्रशस्त होगा। बैठक में परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रॉस्पेक्टिंग लाइसेंस की अवधि के भीतर सभी तकनीकी कार्य समयबद्ध रूप से पूरे करने के निर्देश दिए गए, ताकि विस्तृत व्यवहार्यता रिपोर्ट तैयार की जा सके।