मोरभंज में कार से स्टंट, वीडियो हुआ वायरल

सूरजपुर जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल अजबनगर के मोरभंज में कुछ युवकों द्वारा कार से खतरनाक स्टंट किए जाने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक चलती कार से खतरनाक करतब करते नजर आ रहे हैं, जिसमें कोई ड्रिफ्टिंग तो कोई डोनट्स स्टंट कर रहा है। इस दौरान यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी की गई और युवकों ने अपनी जान के साथ-साथ आसपास मौजूद लोगों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल दिया। वीडियो सामने आने के बाद अब पुलिस और प्रशासन से ऐसे लापरवाह लोगों पर कार्रवाई की मांग उठ रही है।