जनता के मुद्दों पर कांग्रेस करेगी बड़ा आंदोलन: दीपक बैज

कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने लल्लूराम डॉट कॉम से चर्चा करते हुए कहा कि शिविर को लेकर जिला अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और इसमें संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ राज्य सरकार के खिलाफ विभिन्न मुद्दों पर प्रभावी ढंग से आवाज उठाने की रणनीति पर भी मंथन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं को अलग-अलग विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वे जनता के मुद्दों को मजबूती से उठा सकें और यह शिविर 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से भी अहम है, जिसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।