CITY

कलेक्टर क्षीरसागर ने संयुक्त जिला कार्यालय में फहराया तिरंगा  

गरियाबंद :- कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सवेरे 8 बजे संयुक्त जिला कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। क्षीरसागर ने सभी अधिकारी और कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर जे.आर. चैरसिया सहित सभी जिला अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।