CITY

कलेक्टर ने अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई संविधान की शपथ

गरियाबंद 26 नवम्बर 2020/ कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर द्वारा आज सुबह 11 बजे कलेक्टोरेट में संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई गई।

शपथ में कहा गया कि हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न समाजवादी, पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए दृढ़संकल्प हैं। उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।

इस मौके पर अपर कलेक्टर जे.आर. चैरसिया, डिप्टी कलेक्टर ऋषा ठाकुर एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।