कांग्रेस के बोर बासी दिवस पर सीएम का तंज
रायपुर। कांग्रेस के आज बोरे-बासी दिवस पर सीएम विष्णु देव साय ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में बोरे-बासी दिवस मनाने का जरूरत ही नहीं है। गांव में तो लोग रोज बोरे-बासी खाते हैं। राज्य में आज से साय सरकार का सुशासन तिहार शुरू हो गया है। इस पर सीएम साय ने कहा कि 10 जून तक सुशासन तिहार मनाया जाएगा। इस दौरान जनता की समस्याओं के समाधान के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शिविर लगाए जाएंगे। हम स्वयं और जनप्रतिनिधि शिविर में शामिल होंगे।
