STATE

छत्‍तीसगढ़ पुलिस और समर्पण कर चुके माओवादियों ने संयुक्‍त राष्‍ट्र के मानवाधिकार घोषणा पत्र का गोण्डी में अनुवाद किया

एक अनूठी पहल के तहत छत्‍तीसगढ़ पुलिस और समर्पण कर चुके माओवादियों के समूह ने मिलकर संयुक्‍त राष्‍ट्र के सार्वभौमिक मानवाधिकार घोषणा पत्र का जनजातीय बोली- गोण्डी में अनुवाद किया है। इस पहल से राज्‍य के नक्‍सल प्रभावित इलाकों में मानवाधिकारों के बारे में जागरूरता फैलाने में मदद मिलेगी।

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि नक्‍सल प्रभावित जिले में पहली बार मानवाधिकार दिवस मनाया गया।