Chhath Puja 2024: 7 नवंबर को होगा संध्या अर्घ्य, जानिए चार दिवसीय पर्व का पूरा कार्यक्रम

दीपावली के बाद, उत्तर भारत और बिहार में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाने वाला चार दिवसीय छठ पर्व भी शुरू होने जा रहा है। इस बार छठ पूजा 5 से 8 नवंबर 2024 तक मनाई जाएगी। इस पवित्र पर्व में सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा की जाती है, जो ऊर्जा, स्वास्थ्य और समृद्धि के प्रतीक माने जाते हैं।

छठ पूजा की शुरुआत दिवाली के अगले दिन से होती है, जब व्रती सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं और पूजा की तैयारियां शुरू कर देते हैं। यह पर्व शुद्धता और कठोर उपवास के साथ मनाया जाता है, जिसमें व्रती दो दिन तक निर्जल उपवास रखते हैं।

छठ पर्व के प्रमुख अनुष्ठान नदी या जलाशय के किनारे किए जाते हैं, जहां व्रती डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देते हैं। यह पूजा सूर्यदेव और छठी मैया से परिवार की समृद्धि और भलाई की कामना के लिए की जाती है।

छठ पूजा 2024 का कार्यक्रम:

  • दिन-1 (05 नवंबर 2024, मंगलवार): नहाय-खाय (सूर्योदय: 06.36 AM, सूर्यास्त: 05.33 PM)
  • दिन-2 (06 नवंबर 2024, बुधवार): लोहंडा और खरना (सूर्योदय: 06.36 AM, सूर्यास्त: 05.33 PM)
  • दिन-3 (07 नवंबर 2024, गुरुवार): संध्या अर्घ्य (सूर्योदय: 06.38 AM, सूर्यास्त: 05.32 PM)
  • दिन-4 (08 नवंबर 2024, शुक्रवार): उषा अर्घ्य और पारण (सूर्योदय: 06.38 AM, सूर्यास्त: 05.31 PM)

शुभ मुहूर्त:

  • षष्ठी तिथि प्रारंभ: 07 नवंबर 2024 को 12:41 AM
  • षष्ठी तिथि समाप्त: 08 नवंबर 2024 को 12:34 AM

7 नवंबर 2024 को डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य और 8 नवंबर को उगते सूर्य को उषा अर्घ्य दिया जाएगा।