महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज में करियर काउंसलिंग और शैक्षणिक मार्गदर्शन

महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज (मैक), समता कॉलोनी, रायपुर में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं उज्ज्वल भविष्य निर्माण के उद्देश्य से करियर काउंसलिंग एवं शैक्षणिक मार्गदर्शन की व्यवस्था की गई है। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को उनकी रुचि, क्षमता एवं भविष्य की संभावनाओं के अनुरूप सही शैक्षणिक एवं व्यावसायिक दिशा प्रदान की जा रही है।
महाविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों द्वारा विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं करियर के अनेक अवसर उपलब्ध हैं, जिनकी विस्तृत जानकारी इच्छुक छात्र-छात्राओं को प्रदान की जा रही है। महाविद्यालय में वाणिज्य, कंप्यूटर, प्रबंधन, फैशन एवं इंटीरियर जैसे क्षेत्रों में व्यापक रोजगार संभावनाओं की जानकारी दी जाती है। महाविद्यालय का प्लेसमेंट सेल विभिन्न कंपनियों के साथ एम.ओ.यू. कर विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान करने तथा प्रतिष्ठित संस्थानों में नियुक्ति हेतु मार्गदर्शन करता है।

*बी.कॉम. / एम.कॉम.* के विद्यार्थियों के लिए अकाउंटेंट, टैक्स कंसल्टेंट, बैंकिंग, फाइनेंस एग्जीक्यूटिव एवं ऑडिटर जैसे क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं।

*बी.सी.ए. / पी.जी.डी.सी.ए. / डी.सी.ए.* के विद्यार्थियों के लिए सॉफ्टवेयर डेवलपर, वेब डेवलपर, प्रोग्रामर, डेटा एंट्री ऑपरेटर एवं आई.टी. सपोर्ट जैसे क्षेत्रों में करियर की संभावनाएं हैं।

*एम.एससी. (कंप्यूटर साइंस)* के विद्यार्थियों के लिए डेटा एनालिस्ट, सिस्टम एनालिस्ट, रिसर्चर एवं आई.टी. विशेषज्ञ जैसे अवसर उपलब्ध हैं।

*बी.एड.* पाठ्यक्रम शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी है, जिसके माध्यम से वे स्कूल शिक्षक, शिक्षा सलाहकार एवं शैक्षणिक समन्वयक के रूप में कार्य कर सकते हैं।

*एम.ए. (अंग्रेजी साहित्य)* के विद्यार्थियों के लिए कंटेंट राइटिंग, अनुवाद, संपादन, अध्यापन एवं पत्रकारिता जैसे क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं।
इसके अतिरिक्त *हार्डवेयर एवं नेटवर्किंग* प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थी कंप्यूटर हार्डवेयर इंजीनियर, नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर एवं तकनीकी सहायता विशेषज्ञ के रूप में कार्य कर सकते हैं। *डिप्लोमा कंप्यूटर लैब* से संबंधित प्रशिक्षण विद्यार्थियों को कंप्यूटर ऑपरेटर, लैब असिस्टेंट एवं डेटा प्रबंधन कार्यों हेतु दक्ष बनाता है। साथ ही *स्मार्ट बोर्ड एवं फिजिक्स लैब* जैसी आधुनिक सुविधाएं विद्यार्थियों को शिक्षण, प्रयोगशाला प्रबंधन तथा विज्ञान शिक्षा से जुड़े विभिन्न व्यावसायिक अवसरों के लिए तैयार करती हैं।
महाविद्यालय में अनुभवी एवं योग्यताधारी शिक्षकों द्वारा शिक्षण कार्य किया जाता है। उनके मार्गदर्शन से छात्र-छात्राएं प्रतिवर्ष विभिन्न विषयों में विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं। लर्नविला के अंतर्गत Generative AI Tools (ChatGPT, Gemini, Canva AI, Midjourney), Data Analytics with Excel & Power BI, Content Creation & Personal Branding तथा Tally with GST जैसे सर्टिफाइड कोर्स संचालित किए जाते हैं, जो शिक्षा एवं नवाचार के आधुनिक आयामों को दर्शाते हैं।
मैक पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त महाविद्यालय है, जहां तीन वर्षीय इंटीरियर डिजाइन एवं फैशन डिजाइन डिग्री कोर्स भी संचालित किए जाते हैं। यहां प्रत्येक शनिवार को विभिन्न शैक्षणिक, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण विषयों पर गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। समय-समय पर छात्र-छात्राओं के लिए (एस.डी.पी.) स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत कार्यशालाएं, सेमिनार, व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं अन्य गतिविधियां आयोजित की जाती हैं, जो विद्यार्थियों की व्यावसायिक योग्यता एवं कौशल विकास में सहायक होती हैं।
प्रदेश में मैक एक ऐसा महाविद्यालय है जहां रोवर-रेंजर एवं जे.सी.आई. जैसे संगठन सक्रिय हैं, जो विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रोवर-रेंजर इकाई के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अनेक उपलब्धियां प्राप्त की हैं तथा राज्यपाल पुरस्कारों से भी सम्मानित हो चुके हैं। यहां कला एवं संगीत से जुड़े छात्र-छात्राओं के लिए मैक म्यूजिक क्लब भी संचालित किया जाता है।
कॉलेज प्रबंधन का मानना है कि केवल डिग्री प्राप्त करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख, आत्मनिर्भर एवं जिम्मेदार नागरिक बनाना भी आवश्यक है। इसी उद्देश्य से महाविद्यालय में नियमित रूप से करियर मार्गदर्शन कार्यशालाएं, विशेषज्ञ व्याख्यान, व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम एवं उद्योग विशेषज्ञों के साथ संवाद सत्र आयोजित किए जाते हैं।