रामगढ़ महोत्सव के प्रचार का आह्वान, इन्फ्लूएन्सर मीट में मंत्री ने दिया संदेश

लखनपुर (अंबिकापुर) में आयोजित सोशल मीडिया इन्फ्लूएन्सर मीट में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रदेशभर से आए डिजिटल क्रिएटर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लूएन्सर्स से संवाद किया और छत्तीसगढ़ के पर्यटन को डिजिटल माध्यमों से बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आज केवल मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि संस्कृति, इतिहास और पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बन चुका है, इसलिए इन्फ्लूएन्सर्स की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।