NATIONAL

छत्तीसगढ़ एवम मध्यप्रदेश में उपचुनाव 3 नवम्बर को होंगे

नईदिल्ली:– चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की कुल 29 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी है। इन सीटों पर 3 नवंबर को चुनाव कराए जाएंगे और इनके परिणाम 10 नवंबर को घोषित होंगे। इस घोषणा के साथ ही छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में तत्त्काल प्रभाव से आचार संहिता लागू कर दी गई है।
देश के 56 सीटों पर उपचुनाव होंगे, मध्यप्रदेश की 28 और छत्तीसगढ़ की 1 सीट, गुजरात की 8 सीटें, ​हरियाणा की 1 सीट, झारखंड 2, कर्नाटक 2, मणिपुर 2, नागालैंड 2, उड़ीसा 2, तेलंगाना 1 और उत्तरप्रदेश की 7 सीटें शामिल हैं।