CHHATTISGARHCRIME

बस खाई में गिरी, दो लोग घायल

जशपुर। जशपुर जिले में मंगलवार को बस खाई में गिर गई। दुर्घटनाग्रस्त बस सुरंगपानी से यात्रियों को लेकर निकली थीं। इस घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया। इस घटना में कुछ लोगों को चोटे आई है। यह घटना बागबहार थाने की है।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह ओम ट्रैवल्स की बस सुरंगपानी से यात्रियों को लेकर पथलगांव जा रही थी। खाडामाचा पहुंचने के दौरान बस अनियंत्रित हो गई। इसके बाद खाई में जा गिरी। हादसे के समय बस में 15 यात्री सवार थे। इस्नमेँ से 2 लोगों को गंभीर चोट आई है। .
हादसे की सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोग के साथ मिलकर बस सवारों को बाहर निकलने में मदद की। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। .