असम टीएमसी के अध्यक्ष ने पार्टी से दिया इस्तीफा

असम। टीएमसी असम अध्यक्ष अभिजीत मजूमदार ने पार्टी ने इस्तीफा देते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिजीत मजूमदार ने टीएमसी सिर्फ मुस्लिमों के लिए काम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी चीफ ममता बनर्जी को भेज दिया है।
अभिजीत मजूमदार ने अपना इस्तीफा ई-मेल के जरिये भेजा है। अपने भेजे इस्तीफे में मजूमदार ने आरोप लगाया है कि असम में टीएमसी की छवि केवल मुस्लिमों की पार्टी बनकर रह गई है। पश्चिम बंगाल में भी टीएमसी केवल मुस्लिम समुदाय के लिए काम करती है। उन्होंने कहा है कि ऐसी परिस्थितियों में उनके लिए टीएमसी के साथ काम करते रहना संभव नहीं है। अब वह पार्टी के साथ काम जारी नहीं रख सकते।