CITY

नवीन ग्राम पंचायत कौशलनार में उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 20 दिसम्बर तक आवेदन पत्र आमंत्रित

जिले के भैरमगढ़ ब्लाक अन्तर्गत गठित नवीन ग्राम पंचायत कौशलनार-2 में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालित करने के लिए इच्छुक महिला स्व-सहायता समूह, वन सुरक्षा एवं प्रबन्धन समिति, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, ग्राम पंचायत ईत्यादि से आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ 20 दिसम्बर 2020 तक कार्यालय कलेक्टर, खाद्य शाखा, जिला बीजापुर में आमंत्रित किया गया है।

उक्त उचित मूल्य दुकान का आबंटन सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 के निहीत प्रावधानों के तहत् किया जायेगा।