रेलवे कैंटीन कर्मी और यात्री के बीच मारपीट

रायगढ़। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर एक यात्री और स्टेशन की कैंटीन के कर्मचारी के बीच में मारपीट हो गया।
जानकारी के अनुसार, चारलापाली से दरभंगा जा रही एक्सप्रेस ट्रेन का एक यात्री रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने के दौरान पीने का पानी लेने के लिए नीचे उतरा था। इसी दौरान कैंटीन कर्मचारी से पानी लेने की बात को लेकर उसका विवाद हो गया। इसके बाद विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसकी सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को छुड़ाया।
इसके चलते यात्री की ट्रेन छूट गई। जीआरपी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।